फिल्मी दुनिया

आवाज के जादूगर रफी साहब के साथ पहला गीत गाने वाले उदित नारायण को बर्थडे की मुबारकबाद

आवाज के जादूगर रफी साहब के साथ पहला गीत गाने वाले उदित नारायण को बर्थडे की मुबारकबाद

मुंबई (शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड में कई ऐसे सिंगर हुए हैं कि जिनकी पहचान दूर-दूर तक रही है और उन्हीं में एक नाम जुड़ जाता है मशहूर सिंगर उदित नारायण का.
उदित नारायण के जन्मदिन पर उनको बधाई दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है क्योंकि उदित नारायण किसी पहचान के मोहताज नहीं है उन्होंने बॉलीवुड में अपनी आवाज़ के बल पर जो मकाम हासिल किया है वह बहुत ही कम लोग कर पाते हैं.
कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान उदित नारायण साहब से मुलाकात हुई तो काफी देर तक फिल्मी बातों पर चर्चा होती रही और उनके व्यक्तित्व को जानने का मौका मिला कि वह किस तरह से साधारण जीवन व्यतीत करते हैं. उदित नारायण अब फिल्मों में कम ही गाते हैं लेकिन उन्होंने इतनी सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है कि कई फिल्में तो सिर्फ उनकी आवाज की वजह से ही कामयाब हुई. आमिर खान की पहली सुपरहिट फिल्म का गीत भी उदित नारायण ने ही गाया था फिल्म थी कयामत से कयामत तक और गीत के बोल थे पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा. इस गीत से उदित नारायण को बड़ी शोहरत मिली और फिर कभी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा एक से बढ़कर एक गीत बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स के लिए उन्होंने गाए हैं. उदित नारायण इसको भी अपनी ख़ुशक़िस्मती कहते हैं कि उनको पहला गीत गाने का मौका मोहम्मद रफी के साथ मिला था.
उन्हें पहला ब्रेक 1980 में मिला, जब प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजेश रोशन ने उन्हें हिंदी फिल्म उनीस बीस के लिए एक गीत ( मिल गया मिल गया ) करने के लिए कहा, जिसमें उन्हें अपने प्रेरणास्रोत मोहम्मद रफी के साथ गाने का मौका मिला। उदित नारायण जितने अच्छे सिंगर हैं उतने ही मिलनसार इंसान भी हैं.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *