देवारा फिल्म से सैफ अली खान को बड़ा फायदा होने की उम्मीद
मुंबई(शिब्ली रामपुरी) देवरा पार्ट 1 रिलीज हो गई है और इसका दूसरा पार्ट भी आएगा यह फिल्म के अंत में साफ तौर पर बता दिया गया है.जिस तरह से बाहुबली में एक सवाल छोड़ दिया गया था उसी तरह का सवाल इस फिल्म के अंत में छोड़ दिया गया है और बता दिया गया है कि इसका जवाब आपको फिल्म के दूसरे पार्ट में मिलेगा हालांकि जिस तरह की उत्सुकता बाहुबली के इस सवाल को लेकर दर्शकों में बनी रही थी कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा तो वैसी उत्सुकता इस फिल्म में जो सवाल अधूरा छोड़ा गया है उसको लेकर नहीं बनी रहेगी ऐसा मुश्किल ही नजर आता है क्योंकि बाहुबली की बात ही अलग थी लेकिन फिर भी यह फिल्म काफी हद तक दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है और इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने गजब की एक्टिंग की है विशेष तौर पर उन्होंने इस फिल्म में एक्शन बहुत अच्छे किए हैं.
इस फिल्म से सबसे बड़ा फायदा होने की उम्मीद सैफ अली खान को जताई जा रही है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में जो विलन का रोल निभाया है वह बहुत दमदार तरीके से निभाया गया है और लगता है कि आगामी दिनों में कुछ और फिल्मों में सैफ अली खान को विलन का रोल मिलना शुरू हो जाएगा क्योंकि अभिनेता से ज्यादा वह विलन में काफी अच्छे लगते हैं इससे पहले फिल्म ओमकारा में भी उन्होंने विलन का किरदार निभा कर अपनी प्रतिभा को साबित किया था. सैफ अली खान को अब फिल्मों में खलनायक के रोल करना चाहिए ऐसा इस फिल्म को देखकर साफ पता चलता है.
फिल्म में अभिनेत्री जहान्वी कपूर की बात करें तो इंटरवल के बाद उनकी फिल्म में एंट्री होती है फिल्म में उनके लिए कुछ ज्यादा करने के लिए नहीं है लेकिन फिर भी वह अपने छोटे से रोल में ठीक-ठाक एक्टिंग करती नजर आती हैं. फिल्म में कुछ जगह पर डायरेक्शन कमजोर है और कई जगह पर डायलॉग को कुछ ज्यादा लंबा करके पेश किया गया है फिर भी यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में काफी हद तक कामयाब साबित हो सकती है.





