मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्मों में करने जा रही हैं दूसरी पारी की शुरुआत
सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर शामिल रहती हैं पापुलर एक्ट्रेस
मुंबई(शिब्ली रामपुरी) बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का एक ऐसा सुनहरा दौर रहा है कि जब वह बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी मानी जाती थीं और अब एक बार फिर से वह फिल्मों में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं उनके पास फिल्मों को लेकर कई ऑफर हैं अब उनमें से वह कौन सा रोल करेंगी यह आने वाला वक्त ही बताएगा.
हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि से मुलाकात हुई और फिल्मों को लेकर भी उनसे बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि वह जल्दी ही अपनी फिल्मी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं उनके पास कुछ फिल्मों को लेकर ऑफर भी हैं अब देखते हैं कि वह कौन सा रोल करती हैं क्योंकि जो रोल उनको पसंद आएगा तो जाहिर सी बात है वह उस रोल को करना बेहतर समझेंगी. मशहूर निर्माता निर्देशक सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी फिल्म हीरो से मीनाक्षी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और रातों-रात वह स्टार बन गईं थी इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था और फिल्म के सभी गाने भी उस समय सुपरहिट हुए थे जो आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. फिल्म हीरो के अलावा भी मीनाक्षी शेषाद्रि बहुत सारी फिल्मों में नजर आईं जिनमें कई फिल्में सुपरहिट रही और दर्शकों का उनको भरपूर प्यार मिला वह अपने हर किरदार में खूब पसंद की गई.मीनाक्षी शेषाद्रि ने करियर के पीक पर शादी करने के बाद फिल्में छोड़ दी थीं। वह पति के साथ अमेरिका जाकर बस गईं, और वहीं डांस स्कूल अकेडमी चलाने लगी थीं. अब मीनाक्षी शेषाद्रि इंडिया वापस लौटीं है तो वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और जल्दी ही कुछ फिल्मों में भी वह नजर आ सकती हैं. मीनाक्षी ने बातचीत के दौरान यही कहा कि वह फिल्मों में एक्टिंग के लिए तैयार हैं.





