उत्तराखंड कलियर

उत्तराखंड से हज यात्रा पर जाने के लिए 1001 लोगों का चयन

पिरान कलियर।उत्तराखंड राज्य से हज यात्रा पर जाने के लिए इस बार 1011 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। जिसमें अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा रेंडम डिजिटल के चयन के जरिये कुर्राअंदाजी के माध्यम से 1001 हज यात्रियों का चयन किया गया है।और 10 आवेदकों को वेटिंग सूची में रखा गया है।

उत्तराखंड राज्य हज समिति अध्यक्ष ख़तीब अहमद ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार उत्तराखंड से 1011 हज आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनका अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा रेंडम डिजिटल चयन कुर्राअंदाजी के मध्यम से 1001 हज आवेदको का चयन कर लिया गया है। जिसमें 538 परुष व 473 महिला शामिल हैं। बाकी 11 आवेदकों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि इस बार अल्मोड़ा से 07 , बागेश्वर से 03 ,चंपावत से 07 , पौड़ी गढ़वाल से 19 ,नैनीताल से 84 उधमसिंह नगर से 215 ,देहरादून से 330 और हरिद्वार से 336 आवेदको का चयन किया गया है।और 10 आवेदको वेटिंग लिस्ट में रखा गया है और वेटिंग लिस्ट के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को पहली किश्त की धनराशि प्रति आवेदक 1 लाख तीस हजार तीन सौ रुपये 21 अक्टूबर 2024 तक जाम करनी होगी। जिसकी स्लीप जमा करना होगी।हज समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी चयनित लोगो को मुबारकबाद पेश की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *