रुड़की

*रुड़की को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवा की सौगात, ASG कलसा आई केयर का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारम्भ*

रुड़की को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवा की सौगात, ASG कलसा आई केयर का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया शुभारम्भ

रुड़की: रेलवे स्टेशन के समीप नवनिर्मित ‘ASG कलसा आई केयर का आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। देहरादून के बाद अब रूड़की में भी अत्याधुनिक मशीनों और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों, विशेषकर ग्रामीण अंचल से आने वाले आंख के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरेगा।

​उद्घाटन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आधुनिक मशीनों की उपलब्धता से मरीजों को अब आँखों के जटिल ऑपरेशनों और बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा नें

समारोह को संबोधित करते हुए कहा क़ी रुड़की शहर स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के मामले में लगातार विकास की ओर अग्रसर है। शहर में स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर और सुलभ हुई हैं। अब आसपास के गाँव-गाँव से आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भी एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।इस दौरान अस्पताल के मैंनेजिंग डायरेक्टर डॉ जोगराज सिंह ने आश्वस्त किया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के मरीज को बेहतर उपचार प्रदान करना है।इस मौक़े पर प्रदीप गोयल, संदीप यादव एडवोकेट, अभय कुमार पांडेय जी एस टी, जॉइंट कमिशनऱ संदीप गौयल,डॉ संजीव अग्रवाल, डॉ आशीष, डॉ विनय,डॉ राजकुमार, डॉ प्रदीप रास्तोंगी,पूजा बत्रा,प्रदीप गोयल, डॉ संजीव गर्ग,डॉ मंजीत, डॉ गोपाल,डॉ एरन,डॉ पारिख, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग क़ी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उदय जैन, मुकेश जैन, सुलेमान आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *