हमें पड़ोसी के दुख दर्द का भी ख्याल रखना चाहिए कि कहीं वह परेशान तो नहीं है

Prophet For All मुहिम को लेकर आयोजित हुई बैठक
मुंबई(शिब्ली रामपुरी) प्रसिद्ध समाजसेवी युसूफ अब्राहनी ने कहा कि आज अधिकतर लोग इस बात को भूल चुके हैं कि उन पर पड़ोसियों का कितना हक़ है. इस्लाम का यह संदेश है कि अपने पड़ोसी का हर हाल में ख्याल रखा जाए उसके दुख दर्द में शामिल रहा जाए और इस बात पर विशेष तवज्जो दी जाए कि आपका पड़ोसी कहीं परेशान तो नहीं है.
मुंबई के इस्लाम जिमखाना में Prophet For All मुहिम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों की मौजूदगी रही. बैठक में समाजसेवी युसूफ अब्राहनी के अलावा आमिर इदरीसी. सईद खान.ज़ैबुन्नीसा. इक़बाल मेमन. फरीद खान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए.बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श हुआ जिसके चलते रक्तदान शिविर से लेकर मीडिया से बातचीत एवं नातिया मुशायरा व मस्जिद से परिचय सहित कई कार्यक्रमों को लेकर बातचीत करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.
क़ाबिले ग़ौर हो कि मुंबई में कई साल से Prophet For All मुहिम के तहत सभी धर्म के लोगों के बीच आपसी एकता और भाईचारे को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. जिसमें मुसलमानों की ओर से गैर मुस्लिम भाइयों को इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है और उनको पैगंबर ए इस्लाम हज़रत साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाता है ताकि हर तरह की गलतफहमी दूर हो सके. इस साल भी इस मुहिम के तहत आगामी दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे.



