पाकिस्तानी जायरीन ने दोनो मुल्कों की दोस्ती की मांगी दुआएं
कलियर शरीफ (आरिफ नियाज़ी) विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर की दरगाह पर आज गुसल शरीफ की रस्म अदा की गई। आज दरगाह पर गुसल शरीफ की रस्म अदा की गई जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे।दरगाह के सज्जाद नशी अलीशा मियां द्वारा इस मौके पर देश और प्रदेश की खुशहाली और।अमन सलामती की दुआएं की गई। इस दिन को बेहद खास माना जाता है माना यह भी जाता है की जो भी आज के दिन दरगाह पर दुआएं की जाती हैं वह जरूर पूरी होती हैं।हालांकि बीती रात सज्जादा परिवार में कव्वाली के कार्यक्रम में सभी पाकिस्तानी जायरीन पहुंचे जहां कव्वालों ने एकता भाईचारे और साबिर साहब की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए।इस मौके पर दरगाह के सज्जादे अली शाह मियां ने सभी पाकिस्तानियों का अपने आवास पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा की साबिर साहब में शांति और भाईचारे का पैगाम दिया है उसी पैगाम को पाकिस्तानी जायरीन आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा की आपसी सौहार्द और भाईचारे का पैगाम लेकर दरगाह से जाएं और नफरतों को पूरी तरह से छोड़ दें इस्लाम भी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है।





