रुड़की

झबरेड़ा में डबल मर्डर से हड़कंप, भाई ने बहन और उसके दोस्त की गोली मारकर की हत्या

झबरेड़ा में डबल मर्डर से हड़कंप, भाई ने बहन और उसके दोस्त की गोली मारकर की हत्या

 

झबरेड़ा। रूडकी के झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में सुबह हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक युवक ने अपनी सगी बहन और उसके साथ मौजूद युवक पर गोली चला दी। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुन्ना पुत्र अशोक और युवती रूपा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी बहन के प्रेम प्रसंग का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी फायरिंग के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *