उत्तराखंड रुड़की

जर्मनी में ‘चांदी’ से चमके रुड़की के दो युवाओं ने किया नाम रोशन

जर्मनी में ‘चांदी’ से चमके रुड़की के दो युवाओं ने किया नाम रोशन

शौर्य और अभिनव ने हासिल किए किया रजत पदक

रुड़की-जर्मनी के हनोवर शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के दो युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्ग में रजत पदक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। शौर्य सैनी ने एयर राइफल और अभिनव देशवाल ने एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीता है।
जर्मनी में चल रही डेफ शूटिंग चैंपियनशिप 28 अगस्त से शुरू हुई थी। यह प्रतियोगिता आठ सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रुड़की के केएलडीएवी मैदान के समीप निवासी शौर्य सैनी और रुड़की के मंगलौर रोड निवासी अभिनव देशवाल पहुंचे हैं। शौर्य सैनी ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता है।
वहीं अभिनव देशवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ी अब 25 और 50 मीटर एयर राइफल शूटिंग में प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ियों की इस कामयाबी से उनके परिजन और शहर के लोग बेहद खुश हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों खिलाड़ी फाइनल में गोल्ड मेडल लेकर लौटेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *