राजनीति

दीपावली मिलन समारोह में संजय गुप्ता ने दिखाई राजनीतिक सक्रियता, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

दीपावली मिलन समारोह में संजय गुप्ता ने दिखाई राजनीतिक सक्रियता, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

 

 

 

लक्सर (फरमान खान)। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता की ओर से लक्सर स्थित अजब सिंह फार्म हाउस में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दीपावली मिलन समारोह के बहाने संजय गुप्ता ने अपनी राजनीतिक सक्रियता का भी परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी दावेदारी के संकेत देते हुए कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारता है तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रही है। दीपावली जैसे पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और आपसी मेल-मिलाप के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। राजनीतिक दृष्टि से भी इस आयोजन को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संजय गुप्ता की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *