मुंबई

शहीद भगत सिंह का किरदार निभाने की हसरत लिए नाना पाटेकर दुनिया से हुए रुख़सत* 

शहीद भगत सिंह का किरदार निभाने की हसरत लिए नाना पाटेकर दुनिया से हुए रुख़सत

 

 

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)शहीद भगत सिंह का किरदार निभाने की हसरत लिए नाना पाटेकर इस संसार को अलविदा कह गए. प्रसिद्ध डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी बनवास फिल्म के ट्रेलर के मौके पर जब हमने उनसे सवाल किया था कि आपके दिल में कोई हसरत बाक़ी गई है जो पूरी नहीं हुई तो नाना पाटेकर ने कहा था कि मैं हमेशा से चाहता था कि शहीद भगत सिंह जी का किरदार निभाउं लेकिन कभी निभा नहीं सका. अब मैं निभा नहीं सकता क्योंकि मेरी उम्र ज्यादा हो गई है.

 

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 8 अक्टूबर 2026 को गोवा स्थित उनके घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक लंबे फिल्मी सफर में कई यादगार किरदार निभाए। उनकी दमदार आवाज, संवाद अदायगी और अभिनय की अलग शैली ने उन्हें सिनेमा में खास पहचान दिलाई।

 

उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया, जिसकी अपनी एक अलग पहचान थी। उनके निभाए किरदार और उनकी बुलंद आवाज आने वाली पीढ़ियों तक उन्हें याद दिलाती रहेगी।नाना पाटेकर के निधन पर फ़िल्म जगत से लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *