मुंबई

आवारापन 2: दमदार अभिनय के बावजूद भी पहले जैसा जादू जगाने में पूरी तरह सफल नहीं हुए इमरान हाशमी* 

आवारापन 2: दमदार अभिनय के बावजूद भी पहले जैसा जादू जगाने में पूरी तरह सफल नहीं हुए इमरान हाशमी

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) अभिनेता इमरान हाशमी काफी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं और यह उन्होंने कई फिल्मों से साबित भी किया है लेकिन फिर भी कई साल से उनकी कोई फिल्म कब आ रही थी और कब फ्लॉप हो रही थी इसका पता भी नहीं था और ना ही दर्शक उनकी किसी फिल्म को लेकर उत्सुक थे.

जहां तक आवारापन 2 की बात है तो जब साल 2007 में आवारापन आई थी तो वह फिल्म एक बड़ी हिट थी और उसने इमरान हाशमी की एक्टिंग को भी बेहतर तरह से दर्शकों के सामने रखा था तो जब आवारापन 2 की रिलीज का समय आया तो दशकों में इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली. ट्रेलर जब रिलीज किया गया तो ट्रेलर में भी सब कुछ स्पष्ट नहीं हुआ कि फिल्म किस तरह की होगी लेकिन इतना जरूर था कि ट्रेलर दशकों में एक रोमांच पैदा कर रहा था.

आवारापन 2 वहां से शुरू होती है जहां पर पहली फिल्म खत्म हुई थी. फिल्म में शबाना आज़मी का अच्छा रोल है हालांकि स्क्रीन टाइम उनके हिस्से काफी कम आया है लेकिन जहां-जहां उनको दिखाया जाता है तो वहां पर शबाना आजमी अपने डायलॉग से छा जाती हैं.

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की सबसे कमजोर कड़ी ये है कि इसके संगीत में पहले जैसा जादू नहीं है. यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म की कहानी इमरान हाशमी और शबाना आज़मी की एक्टिंग भी अच्छी है लेकिन उसके बावजूद भी साल 2007 में आई आवारापन जैसी कहानी को सोच कर दर्शक थिएटर पहुंचे तो वैसा इस फिल्म में नजर नहीं आया लेकिन अच्छी बात यह है कि आज के वक़्त में किसी फिल्म को लेकर यदि दर्शकों में उत्सुकता हो तो वह उस फिल्म की एक बड़ी सफलता ही कही जाएगी.

फिल्म की कहानी और एक्टिंग को देखते हुए इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए जा सकते हैं.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *