मुंबई

शायरों ने पेश किया नज़राना ए अक़ीदत, प्रोफ़ेट फॉर ऑल के तहत किया गया इस्लाम जिमखाना में नातिया मुशायरे का आयोजन

प्रोफ़ेट फॉर ऑल के तहत किया गया इस्लाम जिमखाना में नातिया मुशायरे का आयोजन

मुंबई (शिब्ली रामपुरी) शायरों ने पैगंबरे इस्लाम की शान में एक से बढ़कर एक नात सुनाकर नज़राना ए अक़ीदत पेश की.

मुंबई के इस्लाम जिमख़ाना में एक नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम शायरों के अलावा हिन्दू भाइयों ने भी पैगंबरे इस्लाम की शान में नज़राना ए अक़ीदत पेश करते हुए एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया और आपसी एकता एवं भाईचारे को और ज्यादा मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया गया.

प्रोफ़ेट फॉर ऑल मुहिम के तहत आयोजित मुशायरे में मशहूर समाजसेवी युसूफ़ अब्रानी. सागर त्रिपाठी. फरीद अहमद खान समेत काफी लोगों की मौजूदगी रही और इस दौरान कई शायरों एवं प्रोग्राम में मौजूद स्कूली छात्राओं को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया.मुशायरे में पैगंबरे इस्लाम हज़रत साहब की शिक्षाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया और सम्पूर्ण मानव जाति के लिए उनके पैगाम के बारे में भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए. नातिया मुशायरा काफी देर तक चलता रहा और वहां पर काफी लोगों की मौजूदगी रही.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *