उत्तराखंड

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खो-खो में नगला सलारू और सर सैयद मंगलौर की टीम अव्वल

मंगलौर। विद्यालयी शिक्षा सत्र 2026-27 के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं कबड्डी-खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को ड्रीम ओलंपिक स्पोर्ट्स अकैडमी, बिजौली रोड, इकरा स्कूल के निकट आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंडर-11 प्राथमिक तथा अंडर-14 उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी तथा डायट प्राचार्य मेराज अहमद बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी ने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “स्वस्थ रहना है तो खेलना जरूरी है।” डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने भी सभी छात्र-छात्राओं से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसवाखेड़ी के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मयंक द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मन्नाखेड़ी के अंश ने प्रथम तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदलहेड़ी के आशीष ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

लंबी कूद में इट्स ऑल पॉसिबल के विराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सड़ोली के खिलाड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीएसए जूनियर हाई स्कूल के रिहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में माता शाकुंभरी जूनियर हाई स्कूल के ऊमाम प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में तनु पब्लिक स्कूल के एहतेशाम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में शेरपुर के अविराज प्रथम रहे।

 

तश्तरी फेंक में न्यूट्रिक जूनियर स्कूल के मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में इट्स ऑल पब्लिक स्कूल के अब्दुल समद प्रथम रहे, जबकि लंबी कूद में अविराज ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अल्किया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में जूनियर हाई स्कूल उल्हेड़ा की वंदना प्रथम रहीं, जबकि 600 मीटर दौड़ में जूनियर स्कूल मुंडलाना की सायमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

गोला फेंक में झबरेड़ी कला की रश्मि प्रथम रहीं। लंबी कूद में जूनियर स्कूल मुंडलाना की माफिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नगला सलारू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में सर सैयद मंगलौर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा दिनेश बड़वाल, अरविंद कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार, प्रदीप कुमार, अध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नारसन, अमरीश वर्मा, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार, मासूम अली, कोषाध्यक्ष ब्लॉक इकाई नारसन, देशराज, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नारसन, सरिता, कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक संगठन ब्लॉक इकाई नारसन, विधि गुप्ता, सह संयोजक, सत्यपाल, अमरीन अब्बासी, जुनैद अब्बासी, वसीम सिद्दीकी, तेजवीर सैनी, अमित कुमार, अरविंद कुमार, सतीश कुमार शर्मा, ज्योति गर्ग, सतीश कुमार, विपिन, हरवीर सिंह, तसलीमा, जेबा परवीन, कुंतला गुप्ता, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *