उत्तराखंड

*धर्मनगरी हरिद्वार में पत्रकारिता का ऐतिहासिक महामिलन*

धर्मनगरी हरिद्वार में पत्रकारिता का ऐतिहासिक महामिलन

*उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विलय*

हरिद्वार (दीपक मौर्य) धर्मनगरी के पावन प्रांगण में पत्रकारिता जगत ने एक नया इतिहास रच दिया है। राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विधिवत विलय उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ( संबद्ध IFWJ) में हो गया।
यह ऐतिहासिक घोषणा कनखल स्थित पावन स्थल मानव कल्याण आश्रम में हुई। इस अवसर पर यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय आर्य और जिला महासचिव अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन पत्रकारिता के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। पत्रकार हितों के संरक्षण और जन सरोकार की पत्रकारिता के लिए उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का आज देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में विधिवत विलय कर दिया गया।
यूनियन के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अविक्षित रमन, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत शुक्ल, वरिष्ठ सदस्य अनिरुद्ध भाटी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय रावल, प्रेस क्लब पूर्व महामंत्री महेश पारिक, गोस्वामी गगनदीप और संजय संतोषी ने खुले दिल से नए साथियों का स्वागत किया और पत्रकारों के हक व सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प दोहराया।
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरी एवं महामंत्री ने विलय की घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के सामने खड़ी हर चुनौती का अब हमदोगुनी ताकत से एकजुट होकर सामना करेंगे।
इस बैठक में मुदित अग्रवाल, अश्विनी अरोड़ा, रविंद्र सिंह, डॉ. पंकज कौशिक, रामेश्वर दयाल शर्मा, रूपेश वालिया, मनीष कुमार, आवेश अंसारी, दीपक मौर्य , रितेश तिवारी, सुरभि गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, प्रवीण पेंग्वाल और कुलदीप उर्फ काका ने भी अपने विचार रखे और इस एकता को मील का पत्थर बताया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *