ब्रेकिंग न्यूज़

दलित समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहींः मदनलाल

दलित समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहींः मदनलाल

दलित समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहींः मदनलाल
कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास का किया घेराव
भाजपा को बताया दलित विरोधी, कहा, कांग्रेस सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की कथित दलित विरोधी मानसिकता और दलित समाज के सम्मान के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून एवं उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के
खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर दलित समाज के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास का कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया घेराव
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह जोगी के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास का घेराव कर 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की विशाल जनसभा के उपरांत किए गए कथित ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ का समर्थन करने संबंधी उनके बयान का जोरदार विरोध किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विचारों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन किसी राजनीतिक दल की सभा के बाद उस स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करने जैसी मानसिकता समाज में वैमनस्य पैदा करती है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस कथित शुद्धिकरण को उचित बताते हुए उसका समर्थन किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उनके इसी बयान के विरोध में आज उनके आवास का घेराव करने के लिए मजबूर हुआ।
विरोध कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि दलित समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं की कथित आपत्तिजनक बयानबाजी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय और समानता के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिनव थापर, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, प्रदेश गोरखा विभाग अध्यक्ष अनिल बस्नेत, नीरज त्यागी, महेंद्र नेगी गुरु, संजय गौतम, पूनम खंडारी, अशोक कुमार, नितेश राजोरिया, रोबिन त्यागी, सुनील जायसवाल, अनूप सक्सेना, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, दीपक मधवाल, हरजीत सिंह, सूरत सिंह लम्मा, पिया थापा, गगन छज्जर, करण गगट, राजकुमार सिंह और अमित तलवार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *