उत्तराखंड

सूर्यकांत धस्माना को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी ने बनाया उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। धस्माना को उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे।

करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *