ठेकेदार जुल्फकार अंसारी भीड़ जुटाकर पड़े सब पर भारी,अन्य दावेदार दिखे मायूस
मंगलौर नगर निकाय चुनाव में बसपा के दावेदारों की रायशुमारी भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है सभी दावेदार भीड़ जुटाकर अपना दमखम दिखाने में जुटे हुए हैं लेकिन ठेकेदार जुल्फकार अंसारी ने देर रात कार्यक्रम में भीड़ जुटाकर कई दावेदारों की नींद उड़ा दी है अब हाजी परिवार का समर्थन किस दावेदार को मिलेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन ठेकेदार जुल्फकार अंसारी दावेदारी में सब पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है की बसपा विधायक दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी समर्थक मोइनुद्दीन अंसारी,मुन्ना रैफरी, जुल्फकार अख्तर अंसारी और काज़ी खालिद के बाद ठेकेदार जुल्फकार अंसारी नगर पालिका के टिकट के दावेदारों में प्रमुखता से शामिल हैं जिन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी भी की है। भीड़ के लिहाज़ से बात की जाए तो अभी तक ठेकेदार जुल्फकार अंसारी सब दावेदारों पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।देर रात मंगलौर के नूर गार्डन में आयोजित ठेकेदार जुल्फकार अंसारी के कार्यक्रम में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी जिसमें दिवंगत हाजी परिवार के सभी लोग प्रमुखता से शामिल हुए जिसमें हाजी मेहरबान भी शामिल थे ।भीड़ से सभी नेता और समर्थक काफी उत्साहित भी नजर आए। वहीं कार्यक्रम में सभी दावेदार मंच पर जरूर पहुंचे लेकिन उनके चेहरे से साफ झलक रहा था की ठेकेदार जुल्फकार अंसारी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते है।दरअसल इस बार हाजी परिवार का समर्थन पाने की लिए पालिका अध्यक्ष के दावेदारों में पूरी होड़ मची हुई है । दरअसल ठेकेदार जुल्फकार अंसारी ने भीड़ जुटाकर मंगलौर कीअवाम और हाजी परिवार को अच्छी तरह से अपनी ताकत का अहसास भी करा दिया। मोंटी अंसारी के मुताबिक जल्द ही एक पैनल तय करेगा की हाजी परिवार का समर्थन किस प्रत्याशी को मिलेगा। इस पैनल में वैसे तो अंसारी समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों को भी स्थान दिया गया है लेकिन इसमें प्रमुख नाम खलील चैयरमैन का शामिल है।
इस मौके पर दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटे उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी अंसारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की विधानसभा के उपचुनाव में जो कमी रह गई थी इस चुनाव में नहीं करनी है पूरी एकजुटता के साथ इस बार मंगलौर नगर पालिका में चेयरमैन उनका बनना चाहिए।उन्होंने कहा की वह वायदा करते हैं की वह अपने पिता की तरह हर समय जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करते रहेंगे।मोंटी अंसारी ने कहा की जो भी बड़े बुजुर्ग और उनका पैनल प्रत्याशी तय करेगा उसी प्रत्याशी को एकजुटता के साथ मजबूत चुनाव लड़ाना है। उन्होंने कहा की मंगलौर की अवाम को इस बार खुद प्रत्याशी बनकर चुनाव लडना होगा। इस बार मतदाताओं में बिखराव नहीं होना चाहिए और ना ही किसी तरह की लापरवाही हो सभी एकजुट होकर हाजी समर्थक टीम के सदस्य को चुनाव जिताएं ताकि कस्बे में बड़े पैमाने पर विकास हो सके। इस मौके पर एडवोकेट जुनैद अंसारी ने कहा की विधानसभा के उपचुनावाए में जो खामियां रह गई थीं उन्हें दूर करते हुए नगर निकाय चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराना है।इस मौके पर खलील चेयरमैन ने कहा की आज की भीड़ ने साबित कर दिया है की चुनाव हाजी समर्थक ही जीतेगा इसलिए एकजुट होकर चुनाव को लडना है और जितना है।इस मौके पर मोइनुद्दीन अंसारी, मुन्ना रैफरी,जुल्फकार अख्तर अंसारी, इकराम अंसारी मेंबर, अमजद उस्मानी,खलील चेयरमैन, अज्जू खान,भूरा चौधरी, नैयर आलम,बबली शर्मा,मोनिश काजमी, आमिर,शहजाद अंसारी,चौधरी हारून, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




