छात्राओं के अपने बाल अखबार “प्रतिभा पंख” का हुआ विमोचन
मंगलौर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय न03 मंगलौर में, सेवा संकल्प अभियान व प्रतिभा दिवस के अवसर पर छात्राओं ने अपने बाल अखबार” प्रतिभा पंख” का पहला अंक निकाला,जिसका विमोचन प्राचार्य डायट रुड़की, मेराज अहमद व विशिष्ट अतिथि जमीर हसन अंसारी ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डायट रुड़की मेराज अहमद ने कहा कि कस्बा मंगलौर की छात्राओं में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है,जिसका परिणाम है बच्चों का अपना अखबार प्रतिभा पंख का विमोचन। विशिष्ट अतिथि जमीर हसन अंसारी ने समस्त छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रकार के मॉडल,निबंध,पोस्टर आदि की सराहना की। प्रधान अध्यापक वसीम सिद्दीकी ने समस्त छात्राओं के इस अखबार की प्रशंसा की व उनको शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा स्वयं रचित लेखों द्वारा निकाला गया बाल अखबार ही रहा।छात्राओं द्वारा अपने बाल अखबार में, विभिन्न प्रकार की रचनाएं, विद्यालय की समस्त गतिविधियों व खबरों का संकलन प्रस्तुत किया गया,जिसको उपस्थित समस्त अधिकारियों/शिक्षकों द्वारा सराहा गया।
बाल अखबार *प्रतिभा पंख* के विमोचन के अवसर पर, डायट प्राचार्य मेराज अहमद, विशिष्ट अतिथि जमीर अहमद, बाल अखबार परामर्शदाता अमरीन नाज़, निर्देशक वसीम सिद्दीकी,जान आलम वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रुड़की,फरमान अली,शकील अहमद,शाद रानी,इशरत जहां,अब्दुल कादिर,मोती राम,वंदना शर्मा,राजीव रंजन,मनोज कुमार,अनीस अहमद आदि उपस्थित रहे।


