उत्तराखंड

*रक्तदान शिविर में डॉ. मोहम्मद यूसुफ को मिला रक्तवीर सम्मान*

रक्तदान शिविर में डॉ. मोहम्मद यूसुफ को मिला रक्तवीर सम्मान

लक्सर कोतवाली रोड स्थित एचएमएच पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में 14 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एचएमएच हॉस्पिटल एंड वेलनेस सेंटर के सौजन्य से हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जगजीतपुर के सहयोग से किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर एचएमएच पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक डॉ. मोहम्मद यूसुफ को सामाजिक एवं मानव सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘रक्तवीर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर डॉ. यूसुफ ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं और आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *