बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमड़ी भीड़, रुड़की में डी डी ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई राजनीतिक और सामाजिक

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमड़ी भीड़, रुड़की में डी डी ज्वेलर्स का भव्य उद्घाटन
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां समारोह में हुईं शामिल
रुड़की (आरिफ नियाज़ी)। उत्तराखंड के प्रमुख शहर रुड़की के आज़ाद नगर में उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने शहर के नए और अत्याधुनिक ज्वेलरी शोरूम ‘डी डी ज्वेलर्स’ का भव्य उद्घाटन किया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों और उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोरूम के बाहर काफी देर तक लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने शोरूम प्रबंधन के साथ दीप प्रज्वलित किया और फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर शोरूम के अंदर और बाहर लोगों की आवाजाही बनी रही।
अपने आकर्षक व्यक्तित्व और स्टाइलिश अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली संगीता बिजलानी इस अवसर पर खूबसूरत पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने रुड़की के लोगों की ओर से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने शोरूम में प्रदर्शित सोने, हीरे और आधुनिक डिजाइनों के आभूषणों की भी सराहना की।
अभिनेत्री के पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस और बाउंसरों को भी मशक्कत करनी पड़ी।
डी डी ज्वेलर्स के स्वामी नमन ने बताया कि शोरूम का उद्देश्य रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को शुद्धता, आकर्षक डिजाइन और भरोसेमंद सेवा का बेहतर अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं।
शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई। इससे पहले दिन खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी राम अग्रवाल, भाजपा नेता धीर सिंह और डॉ. रकम सिंह सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
बॉलीवुड अभिनेत्री की मौजूदगी और भव्य आयोजन के चलते डी डी ज्वेलर्स का उद्घाटन रुड़की में चर्चा का विषय बना रहा।





